गोचर एवं ओरण के संरक्षण हेतु सौपा ज्ञापन
जैसलमेर. गौ ग्राम सेवा संघ द्वारा जिला राजस्थान के प्रत्येक जिले में जिला कलैक्टर को ज्ञापन दिए गए उसी क्रम में जैसलमेर शाखा के मानव व्यास प्रवक्ता प्रदेश कार्यकारणी एवं कपिल खत्री ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को दिया गया। गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान प्रदेश की गौशालाओं का एक प्रतिनिधि संगठन हैं, जो राजस्थान की गौशालाओं की आवश्यकताओं एवं गौ संरक्षण हेतु विगत कई वर्षों से कार्य कर रहा हैं। राजस्थान में नई सरकार गठन हो जाने के बाद सरकार को गोचर और ओरण के संरक्षण करने हेतु तुरन्त आवश्यक कदम उठाने चाहिए क्योंकि इसके संरक्षण हेतु बहुत समय से संघर्ष चल रहा हैं परन्तु कोई कारगर उपाय अब तक की सरकारों ने नहीं किया हैं यही नहीं गोचर एवं ओरण पर हुए अतिक्रमण को खुर्द-बुर्द करने की चेष्टा भी की गई। राजस्थान उच्च न्यायालय ने सभी अतिक्रमण हटाने हेतु भी निर्देश दिए गए परन्तु अतिक्रमण हटाए नहीं गए इसके साथ ही कई ग्रामों तथा शहरी क्षेत्रों में तो गोचर एवं ओरण भूमि ही समाप्त प्रायः हो चुकी हैं। उक्त ज्ञापन के माध्यम से सरकार से निवेदन किया हैं कि गोचर एवं ओरण को संरक्षण प्रदान करने हेतु राज्य सरकार राजस्थान काश्तकारी नियम में संशोधन कर गोचर एवं ओरण को संरक्षण प्रदान करें। राजस्थान भू राजस्व अधिनियम में संशोधन कर गोचर के आवंटन से संबंधित सभी प्रावधानों को हटाया जाय तथा गोचर, ओरण भूमि में संचालित गौशालाएं जो पंजीकृत हैं, वह गोपालन विभाग से अनुदानित हैं उनकी भूमि को राजस्थान गौशाला भूमि आवंटन अधिनियम के अन्तर्गत नियमित की जाए।