Dark Mode
फल, सब्जी की बढ़ रही कीमतों के विरोध में ज्ञापन सौंपा

फल, सब्जी की बढ़ रही कीमतों के विरोध में ज्ञापन सौंपा

टोंक (हुक्मनामा समाचार)। शहर में फल, सब्जी के भावों में आई वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को मंडी के आड़तियों एवं महंगाई संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंडी सचिव रत्ती राम को ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात फल व सब्जी मंडी के आड़तीये एवं महंगाई विरोधी संघर्ष समिति टोंक के सदस्यों के बीच वार्ता हुई, जिसमें फल, सब्जी के भावों में हो रही वृद्धि का विरोंध किया गया एवं भावों को नियन्त्रित करने की मांग रखी गई। महंगाई विरोधी संघर्ष समिति के संयोजक मोहम्मद अजमल ने कहा कि त्योहारों के समय हमेशा मण्डी में फल, सब्जी की कीमते बढ़ जाती हैं, उस पर अंकुश लगना चाहिए। वार्ता में तय हुआ कि फल, सब्जी बेचने वाले एवं ठेले वालों को आपसी समझाईश कराई जाएगी। ज्ञापन में मंाग की गई कि टोंक शहर पिछड़ा व गरीब क्षेत्र है, मण्डी में दुकानदारों द्वारा अपनी मर्जी से फल-सब्जियों की दरे बढा दी जाती है, जिससे महंगाई बढ़ रही है। इस अवसर पर जेठानंद, छोटा लाल, प्रेमानंद, नाजिम मियां, लालाजी, राम अवतार, सत्तू, संघर्ष समिति की ओर से मोहम्मद अजमल, राशिदुउल हसन, गुड्डू कबानी, मुख्तार अब्बासी, गुल्लू खान एवं समीउद्दीन खान आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!