Dark Mode
गडरा रोड में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गडरा रोड में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गडरा रोड। बाड़मेर जिले कै सीमावर्ती उप खंड गडरा रोड में भारत मुक्ति मोर्चा,बहुजन क्रांति मोर्चा,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त बैनर तले राष्ट्रव्यापी जन आक्रोश रैली के अंतर्गत प्रथम चरण में  तहसील स्तर पर तहसीलदार गडरा रोड बाड़मेर जिले से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम  ज्ञापन सौंपा। मूलनिवासी नायक आदरणीय वामन मेश्राम साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा नई दिल्ली के आह्वान पर मताधिकार के मौलिक अधिकार, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए,बहुजन समाज के मौलिक अधिकार और सैविंधानिंक के लिए, इनके ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार के विरोध में राष्ट्रव्यापी जन आक्रोश रैली के चरणबद्ध आंदोलन के तहत 10 सितंबर  ब्लॉक तहसील स्तर पर ज्ञापन  दूसरा चरण 17 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन तीसरा चरण 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन और चौथे चरण में 15 अक्टूबर को जन आक्रोश रैली जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी । इस अवसर पर मूलाराम जयपाल ब्लॉक अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा गडरा रोड, खीमाराम भील जिला संयोजक राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद बाड़मेर, राजू मूलनिवासी सोशल मीडिया प्रभारी बाड़मेर  सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!