Dark Mode
5 सूत्री मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन 

5 सूत्री मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन 

डीडवाना. छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा बांगड़ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जहांगीर कुरैशी को  निम्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें जानकारी देते हुए छात्र नेता मुकेश खीचड़ ने बताया कि फाइनल के कुछ विद्यार्थियों के अग्निविर भर्ती के कारण जो पेपर रहे गए थे उनका जल्द से जल्द टाइम टेबल जारी करे। फर्स्ट ईयर के प्राइवेट विद्यार्थियों की 12 वी की ओरिजनल मार्कशीट अभी तक नही आई है वो जल्द से जल्द विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाए।
फर्स्ट  ईयर के ऑनलाइन फॉर्म की तिथि 5 जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई की जाए। अभी जो एमए एमकोम के रिजल्ट आए है वो काफी विधार्थियो के बिना गलती के रिजल्ट रोक लिए गए है वो कॉलेज प्रशासन जारी कराए। और यूनिवर्सिटी के द्वारा लगभग एक पेपर में सभी विद्यार्थियों के कम नंबर दिए हे ताकि रिवोल्यूशन का वो फॉर्म भरे उसमे यूनिवर्सिटी लाखो रुपए विधार्थियो से लूट रही हे फिर रिवोल्यूशन में उनके नंबर बढ़ाती है।
जिन विद्यार्थियों का पिछली साल से प्रवेश नही हुआ था उनकी फीस अभी तक उनके खातों में नही आई है वो जल्द से जल्द उनको वापस लौटाई जाए। इन सभी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया इस मौके पर रमेश महला,लोकेंद्र चोयल ,सुरेश जांगिड़,प्रकाश मंडा,राजेश थालोड़,विकाश,हंसराज कूकना,निखिलेश,नितेश, रविन्द्र,आकाश,रामरतन आदि उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!