Dark Mode
सोजत महोत्सव को लेकर जिला कलेक्टर  के नाम सौंपा ज्ञापन

सोजत महोत्सव को लेकर जिला कलेक्टर  के नाम सौंपा ज्ञापन

सोजत। सोजत महोत्सव को लेकर बुधवार को  सोजत की सभी सामाजिक संस्थाओं ने उपखंड अधिकारी मासिंगा राम की मार्फत जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि सोजत में विगत 20 वर्षों से सोजत महोत्सव के जरिए महिला सशक्तिकरण बालिका शिक्षा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान पोलिथीन मुक्त सोजत एवं राष्ट्रीयता के गुणों से युक्त भावों को विकसित करने का कार्य किया जा रहा हैं साथ ही जिला मुख्यालय एवं उपखंड स्तर से पौध रोपण,परिंडा अभियान एवं अन्य आयोजनों में बढ चढकर भागीदारी निभाई जाती हैं आगामी आसोज माह में नवरात्रि स्थापना से लेकर आसोज सुदी नवमी तक सोजत महोत्सव मनाया जाऐंगा इसमें प्रशासनिक भागीदारी सुनिश्चित कर इसे मरु महोत्सव एवं थार महोत्सव तथा पुष्कर महोत्सव की तरह प्रदेश में पहचान मिले इसके लिए प्रशासन भी सक्रीय पहल करें ज्ञापन देंने वालों में  पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, भामाशाह एवं संयोजक अनोपसिंह लखावत, सत्य नारायण गोयल, सोजत सेवा मंडल के पुष्पत राज मुणोत, हितेंद्र व्यास, श्याम लाल व्यास, चेतन व्यास,मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पार्षद जोगेश जोशी, फौजी अशोक सैन, राजकुमार चौधरी, जवरीलाल बौराणा, कृष्णा भाटी आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!