सोजत को जिला बनाने के लिए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
सोजत। नगर की सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा सोजत को जिला बनाने के लिए अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं रामलुभाया चेयरमैन नवजिला गठन समिति के नाम उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ की मार्फत ज्ञापन भेंजा गया हैं। सोजत को जिला बनाओं नारे लगाते हुए ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया गया कि मेहंदी नगरी सोजत जो अभी पाली जिले का दुसरा सबसे बड़ा शहर हैं को भौतिक सीमाओं का निर्धारण कर नये जिले का स्वरूप प्रदान किया जाएं प्राचीन ऐतिहासिक समृद्ध सोजत सब डिवीजन वर्तमान में पाली जिला मे स्थित है राजपुताना काल में यह अजमेर मेवाड़ एवं जोधपुर के बीचों बीच रियासत कालीन घटनाओं का केंद्र बिंदु था यहां पर विश्व की सबसे उन्नत किस्म की मुद्रा दायिनी फसल मेहंदी का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता हैं जो प्रसिद्ध "मेहंदी" के लिए विश्व विख्यात है, सोजत राजस्थान एंव पाली जिले की प्रसिद्ध औधोगिक व्यापार वाणिज्यिक नगरी है, सोजत क्षेत्र में पूर्व में तांबा एवं चांदी जैसे खनिजों का दोहन होता था ईमारती पत्थर एवं अन्य अपार खनिज संपदा - लाईम स्टोन कली चुना पत्थर ,मुडिया यहां आज भी प्रचुर मात्रा में मौजूदा है, सोजत की मेहंदी के व्यापार से लाखों रुपयों का राजस्व प्राप्त होता है वर्तमान में पाली जिले मे सर्वाधिक कर टैक्स राजस्व अदा करने वाला उपखंड हैं यहां का रक्त रंजित इतिहास ही नहीं बल्कि ऋषियों महापुरुषों की तपोभूमि भी सदैव गौरव का विषय रहीं हैं यहां का दुर्ग आज भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं सोजत का पौराणिक गौरवशाली इतिहास भी है,रियासत काल में यहां नागौर तक के दीवानी मुकदमों की सुनवाई होती थी यहां हाकिम बैठता था तथा ज्युडिशयरी सुपरिटेंडेंटी थी सोजत नगरपालिका पाली जिले की सबसे पुरानी नगरपालिका है, सोजत का आवागमन सर्किट बहुत विशाल हैं जहां संपर्क सड़कों का जाल बिछा हुआ हैं जहां से किसी भी नगर महानगर में आसानी से जाया जा सकता हैं यहां राष्ट्रीय राजमार्ग सहित चार स्टेट हाइवे गुजरते है जिससे पुरे राजस्थान भारत में आवागमन व ट्रांसपोर्ट के सुगम साधन सुविधा उपलब्ध है, यातायात के लिए सडक एवं वायुमार्ग आसानी से विकसित हो सकता हैं यहां के प्रवासी देश के महानगरों सहित विश्व के क ई नाम चीन शहरों में निवास करते हैं जो अपनी जन्म भूमि के दर्शन के लिए आते रहते हैं सोजत के बिल्कुल नजदीक पास मारवाड़ जक्शन (ए लेबल) एंव सोजतरोड रेल्वे स्टेशन मौजूदा है, सोजतसिटी मे दिवतीय विश्व युद्ध के दौरान निर्मित पाली जिला की विकसित हवाईपट्टी मौजूद है, सोजत क्षेत्र के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एवं प्राचीन धार्मिक स्थल पुरातात्त्विक महत्व के स्मारक,ओरण एवं बहुत सारे पर्यटन स्थल मौजूदा है। आजादी के बाद इसे ही जिला बनाया जाना था पर किन्हीं कारणों से नहीं बन पाया समय समय पर यहां के प्रबुद्ध जनों द्वारा सोजत को जिला बनाने के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन भी किए जाते रहे हैं। वर्तमान सोजत की आर्थिक भौगोलिक धार्मिक सांस्कृतिक एवं राजस्व सामाजिक राजनीति परिस्थितियां जिला बनने के पूर्णतया समीचीन ,अनुकूल , प्रभावी तथा विचारणीय व न्यायसंगत है
सोजत के आसपडोस की जेतारण, मारवाड़ जंक्शन, रायपुर, बर व अन्य उपखंड/तहसील को समायोजित कर सोजत जिला बनाया जाना सरकार के लिए आर्थिक सामाजिक राजनीति दृष्टिकोण से उचित उत्कृष्ट समायोजन का उदाहरण साबित होगा।