मेमोरियल संस्थान सम्मानित
सीकर. श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संगलन चिकित्सालय सीकर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान हिमोग्लोबिनोपेथी कार्यशाला का आयोजन श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया गया जिसमे रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर टीम को मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ अशोक कुमार,अधीक्षक डॉ महेंद्र खीचड़,कल्याण ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ कैलाश चंद,डॉ अंकिता रणवा, डॉ सीमा, सीनियर टेक्निकल सुपरवाइजर सत्येंद्र कुड़ी,नरेंद्र बाजिया,द्वारा समाजसेवी आमिर खोखर मेमोरियल संस्थान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,इस दौरान संस्था सदस्य इरफान भाटी,शाहरुख खोखर मौजूद रहे!