मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन
सीकर। श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अभिलाषा जोशी ने बताया स्वयं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र पौधारोपण कर पंच प्रण की शपथ दिलवाई गई। प्राचार्य डॉ रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि हमारे देश का सम्मान सर्वोपरि है हमें उन शहीदों का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने देश के लिए प्राणों को न्योछावर किया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।