Dark Mode
साईकिल रैली से दिया मतदाताओं को संदेश

साईकिल रैली से दिया मतदाताओं को संदेश

नदबई । मतदाताओं की जागरुकता को लेकर एसडीएम जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में साईकिल रैली निकाली गई। रैली में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों ने युवाओं को लोकतंत्र के बारे में बताते हुए मतदाता सूची में नाम जुडवाने को कहा। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर एसडीएम जोगेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाते हुए साईकिल रैली का शुभारम्भ किया। बाद में कुम्हेर तिराहा, मुख्य बाजार, नगर तिराहा होते हुए गौरव पथ पर सम्पन्न हुई। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी केन्द्र प्रसाद  शर्मा, सीबीईओ कमल सिंह मीणा, निजी सहायक नरेन्द्र सिंह, सूचना सहायक कपिल फौजदार, सुभाषचंद, सत्येन्द्र सिंह, शारीरिक शिक्षक तारासिंह सहित एनसीसी कैडेट शामिल हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!