Dark Mode
रंगोली से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

रंगोली से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव 2026 में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 7 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और स्काउट-गाइड से जुड़े पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता से जुड़ी रंगोलियां बनाने से हुई। छात्र-छात्राओं और स्काउट-गाइड ने मिलकर अलग-अलग रंगों से आकर्षक आकृतियां तैयार कीं। इन रंगोलियों में मतदान का महत्व, लोकतंत्र की ताकत और एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान कान्ता कटारिया ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथ में होती है और मतदान उस ताकत को व्यक्त करने का सबसे महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा जाना चाहिए और कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!