जागरूकता रैली से दिया शतप्रतिशत मतदान का सन्देश
भोपालगढ़। पाली लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत बागोरिया मुख्यालय पर स्वीप गतिविधियों अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं साथिनों और महा नरेगा मेटो व महिलाओं द्वारा बागोरिया माता जी के मन्दिर से सिनियर स्कूल, कुम्हारों के बास, आदर्श कोलोनी, राजपूतों के बास आम गवाड़ व ठाकुर जी के मन्दिर तक ग्राम विकास अधिकारी रामजीवण देवड़ा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। ग्राम विकास अधिकारी देवड़ा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी व स्वीप प्रभारी डाॅ धीरज कुमार सिंह और विकास अधिकारी हुकमाराम माली के निर्देशानुसार पाली लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया! रैली के पश्चात मतदान की शपथ लेकर सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की गई, साथ ही निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप के बारे में जानकारी भी दी! कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी रामजीवण देवड़ा, BFT धर्माराम परिहार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमता ,ममता ,सरला, लीला शारदा ,शोभा सैन मेट सुमन संतोष सेठू विनोद कंवर संजू बबिता ई मित्र संचालक मनोहर गुर्जर, विजय सिंह, सुगनाराम वार्ड पंच , केसाराम जाखड़ सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।