परंपरागत मांडने से दिया जागरूकता का संदेश
बारां। मतदाता जागृति के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में शहर के ओल्ड सिविल लाइन स्थित सहरिया कन्या छात्रावास में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सहरिया परियोजना शाहाबाद जब्बर सिंह एवं उप जिला कलक्टर पूजा मीणा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से निर्वाचन संबंधी प्रश्नोत्तरी की तथा उनकी जिज्ञासा का समाधान किया।
एस डी ओ बनबो काजे का करनो पड़त है?
वार्तालाप के दौरान छात्रा संजना सहरिया ने पूछा कि एसडीओ बनने के लिए हमें क्या पढ़ना है इस पर एसडीओ पूजा मीणा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा को देखते हुए उनको मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर सह स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को प्ले स्टोर से निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई तथा साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप से अपना नाम मतदाता सूची में देखने तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की जानकारी दी। वीएचए से घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 द्वारा एवं फॉर्म 8 से वोटर आईडी में किसी भी प्रकार के संशोधन को ऑनलाइन प्रक्रिया से करने की जानकारी दी गई। वहीं सीविजिल एप द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने पर 100 मिनट में समाधान होने की प्रक्रिया बताई गई।
एस डी ओ बनबो काजे का करनो पड़त है?
वार्तालाप के दौरान छात्रा संजना सहरिया ने पूछा कि एसडीओ बनने के लिए हमें क्या पढ़ना है इस पर एसडीओ पूजा मीणा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा को देखते हुए उनको मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर सह स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को प्ले स्टोर से निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड करने की प्रक्रिया बतायी तथा साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप से अपना नाम मतदाता सूची में देखने तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की जानकारी दी, वी एच ए से घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 द्वारा एवं फॉर्म 8 से वोटर आईडी में किसी भी प्रकार के संशोधन को ऑनलाइन प्रक्रिया से करने की जानकारी दी गयी । वहीं सीविजिल एप द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने पर 100 मिनट में समाधान होने की प्रक्रिया बतायी गई।
मांडने में संजोया जागरूकता का संदेश
इस दौरान एडीएम जब्बर सिंह एवं एसडीओ पूजा मीणा ने विद्यार्थियों द्वारा परिसर में तैयार किए गए आकर्षक मांडनांे का अवलोकन किया। जिसमें उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपेट को दर्शाया साथ ही वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम, चुनाव का पर्व, देश का गर्व जैसे जागरूकता संबंधी स्लोगन को अंकित करते हुए मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वीप सदस्य राजेश गौतम ने मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से मतदान जागृति का संदेश दिया। इस दौरान हॉस्टल वार्डन हेमलता मीणा स्वीप सदस्य जितेंद्र मीणा, रघुवीर मीणा, सहायिका रामप्यारी बाई एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।