अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
भाद्राजून। कस्बे के अमर ज्योति पब्लिक उमावि भाद्राजून में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक कक्षाओं की बालिकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का संदेश देते हुए, भारतीय सैनिक, मां दुर्गा, सानिया मिर्जा, अध्यापिका, पत्रकार, झाँसी की रानी, चिकित्सक आदि वेशभुषा में झांकियों के माध्यम से संदेश दिया। वहीं संस्थाप्रधान हनुमानसिंह बिठू ने कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना, बालिकाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों की पहचान करना, समाज में जागरूकता लाकर बालिकाओं को बालकों के समान अधिकार दिलाना आदि को लेकर बालिकाओं को प्रेरित किया। वहीं प्रभारी अध्यापिका विजयलक्ष्मी दवे ने अध्यापिका बनी बालिका को विद्यालय संचालन का काम व कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया।