महंगाई राहत शिविर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फलोदी . ग्राम पंचायत एका भाटियान में आज गुरुवार 1जून 2023 को आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 एवं महगांई राहत केम्प में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक ,प्रधानाचार्य देवी प्रसाद पालीवाल, प्रधानाध्यापक अमृतलाल पंवार,वरिष्ठ अध्यापक गणेशकुमार,वरिष्ठ अध्यापक अमरचंद सौलंकी, शिक्षक हैदर,अध्यापक कुलदीपसिंह चारण,अध्यापक लक्षमणसिंह सोलंकी,लिपिक रामचन्द्र,शिक्षक सवाई सिंह ,सुख सिंह आदि शिक्षक पर्यावरण संरक्षण टीम ने भव्य पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी लगाकर सिंगल यूज प्लाष्टिक की जगह ताम्बे लोटों से जलपान करवाया तथा नशा त्यागों, जुठन त्यागों, प्लाष्टिक हटाओ,बाल विवाह रोको,बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत आमजन को जागरूक किया तथा पर्यावरण संरक्षण व समाज सुधार का संदेश दिया।
सभी शिक्षकों ने फॉर्म आदि भरने में आमजन के सहयोग व मार्गदर्शन किया।
इस अवसर फलौदी उप खण्ड अधिकारी अर्चना व्यास,तहसीलदार हुक्मीचंद, डॉ सदम हुसैन,सह विकास अधिकारी ओम प्रकाश, प्रधान हाजी उमरदीन,नव नियुक्त पीसीसी सदस्य माणक राम मेघवाल,सरपंच फूली देवी, कुम्भसिह पातावत,सम्मुखान,नगरपालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी,ब्लॉक अध्यक्ष इलम दीन,युवा कांग्रेस नेता हड़मानराम एका भाटियान,सरपंच मोहम्मद अली , सुरजाराम, सरपंच माणक राम भंवरलाल जागरिया, सरपंच ओम प्रकाश ,उपसरपंच करणसिंह आदि सैकड़ो ग्रामीणों के हाथों से सामूहिक रूप से पेड़ लगाकर आमजन से एक व्यक्ति एक पेड़ अनिवार्य रूप से पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर कुम्भसिह पातावत ,प्रधान उमरदीन,सरपंच फूली देवी,सलीम नागौरी सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व आमजन ने पर्यावरण प्रेमी शिक्षक ओम प्रकाश विश्नोई की इस मुहिम की विशेष सहराना की