Dark Mode
पोस्टर विमोचन कर बाल विवाह रोकथाम का दिया संदेश

पोस्टर विमोचन कर बाल विवाह रोकथाम का दिया संदेश

अजमेर । गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति एवम् लायंस क्लब अजमेर शौर्य के संयुक्त तत्वावधान में  बाल विवाह रोकथाम को लेकर  शपथ दिलाई गई । बेटी बचाओ की प्रांतीय सभापति एवम् गर्भस्थ शिशु सरंक्षण की जिलाध्यक्ष लायन आभा गांधी ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संदर्भ मे शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया ।  जिसमे आमजन को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक करने संबंधी नारे लिखे हैं। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने स्वयं बाल विवाह नहीं करने तथा बाल विवाह का सहयोग - समर्थन भी नही करने की शपथ ली । इस दौरान बच्चों को बाल शोषण रोकथाम के उपाय बताएं एवं किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर चुप्पी तोड़कर शिकायत करने के लिए जोर दिया ।  क्लब अध्यक्ष लायन राजकुमारी पांडे ने बताया कि इस अवसर पर गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति की राष्ट्रीय महामंत्री एवम् उपप्रांतपाल श्याम सुंदर मंत्री, उपप्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ,बेटी बचाओ की प्रांतीय सभापति एवम् गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति की जिलाध्यक्ष आभा गांधी, मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी, लाडली घर के संस्थापक कृष्णानंद महाराज सहित अन्य उपस्थित थे । इस अवसर पर लायन श्यामसुंदर सैनी, क्लब सचिव लायन विनिता सिंह, कोषाध्यक्ष लायन मंजुबाला गुप्ता, लायन अमिता शर्मा, लायन सुशीला राठौड़, लायन प्रतिभा विश्वा, कृष्णा अमृता, अंजली अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे । लाडली घर व्यवस्थापक ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!