Dark Mode
बाईक रैली से दिया मतदान करने का संदेश

बाईक रैली से दिया मतदान करने का संदेश

सवाई माधोपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप टीम सवाई माधोपुर के द्वारा शुक्रवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर में स्टाफ सदस्यों एवं सफाई कर्मचारियो को ईवीएम वीवीपट मशीन के द्वारा वोट करने की प्रक्रिया को समझाया गया। साथ ही वीवीपैट मशीन के द्वारा किस प्रकार मतदाता को उसके द्वारा दिए गए वोट की पर्ची प्रदर्शित होती है उसके बारे में समझाया। इस दौरान स्वीप टीम के सदस्य रघुवर दयाल मथुरिया द्वारा सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नगर परिषद् आयुक्त होती लाल मीणा ने नगर परिषद् परिसर से बाईक रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वीप टीम सवाई माधोपुर द्वारा बाईक रैली निकालकर आमजन को मतदान करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर स्वीप प्रभारी नीरज कुमार भास्कर, राजस्व निरीक्षक सीमा मीना, लीगल ऑफिसर सुनील नरवाल, सुनील कुमार वर्मा, अजय सैनी सहित अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!