मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आज गंगानगर के सर्किट हाउस में मुलाकात कि
रायसिंहनगर . मुलाकात के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय को माता हंसा देवी कन्या महाविद्यालय बुड्ढा जोहड़ (डाबला) में स्वीकृत करने पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय का बिश्नोई मंदिर बुड्ढा जोहड़ के अध्यक्ष विष्णु जी सिंगड़, के साथ धन्यवाद दिया और आभार जताया और सीएम साहब से गेहूं की ऑफलाइन खरीद करने, और चना और सरसों की खरीद 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल करने और प्राकृतिक आपदा से खराब हुई रबी की फसल तुरन्त मुआवजा देने की मांग मुख्यमंत्री महोदय से की और विधानसभा क्षेत्र रायसिंहनगर शहर और उपखंड विजयनगर में पेयजल हेतु वाटर वर्क्स की स्वीकृति हेतु निवेदन किया जल भंडारण जनसंख्या के आधार पर पेयजल हेतु भीषण गर्मी में शहरी क्षेत्र में पानी की कमी रहती है जिसके लिए मुख्यमंत्री महोदय को अवगत करवाया और महंगाई राहत कैंप का मुख्यमंत्री महोदय ने अवलोकन किया व विशाल जनसभा को संबोधित किया । महंगाई राहत कैंप में लोगों की उम्मीदों को पूरी होने की खुशियों को देखकर मन को तसल्ली हुई। जन आशीर्वाद से सरकार सभी को महंगाई से निजात दिलाएगी। इस अवसर पर एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह जी रंधावा, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा , रामेश्वर लाल डूडी जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेतागण एवं हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।