मेवाड़ माली समाज प्रतिनिधि मण्डल ने किया विधायक टांकडा का अभिनंदन
भीलवाड़ा। बांदीकुई से नवनिर्वाचित विधायक भागचंद टांकडा (सैनी) का बांदीकुई में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों सहित माली (सैनी) समाज के कई प्रबुद्ध व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया। समारोह में राजस्थान के कई जिलों से माली (सैनी) समाज के हजारों की संख्या में लोग टांकडा का सम्मान करने बांदीकुई पहुंचे। समारोह में पप्पू प्रधान, माली (सैनी) महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मेवाड संभाग प्रभारी गोपाल लाल माली के नेतृत्व में मेवाड माली समाज का प्रतिनिधि मण्डल भी बांदीकुई पहुंचकर नवनिर्वाचित विधायक को माला पहनाकर मेवाडी पगड़ी बंधाकर उनका भव्य स्वागत सम्मान किया।
प्रतिनिधि मण्डल में माली (सैनी) महासभा के भीलवाड़ा जिला कार्यकारी अध्यक्ष भैरूलाल माली, राजसमंद माली (सैनी) महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश माली, कार्यकारी अध्यक्ष शंभु गहलोत, जिला महामंत्री अशोक माली, जिला उपाध्यक्ष कैलाश माली, आमेट तहसील अध्यक्ष रतन माली, रायपुर तहसील अध्यक्ष गणेश माली, रायपुर तहसील महामंत्री श्याम लाल माली, मूलचंद माली, प्रभुलाल माली, देबीलाल माली सहित मेवाड़ माली समाज के कई लोग शामिल थे।
बांदीकुई स्थित तेजमहल पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न संगठनों व समाजबंधुओं की ओर से 5100 साफे व माला पहनाकर विधायक टांकडा का सम्मान किया गया। इस समारोह में समस्त प्रदेश के विभिन्न जिला, तहसीलों एवं गांवों से तकरिबन 40 हजार लोगों ने शिरकत की।