Dark Mode
मियामी ओपन: अलकाराज सेमीफाइनल में, रायबकिना महिला वर्ग के फाइनल में

मियामी ओपन: अलकाराज सेमीफाइनल में, रायबकिना महिला वर्ग के फाइनल में

मियामी गार्डन्स.  शीर्ष रैंकिंग के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अलकाराज ने मियामी ओपन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को आसानी से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह पक्की की। स्पेन के इस खिलाड़ी ने एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 10वीं रैंकिंग पर काबिज फ्रिट्ज को 6-4 6-2 से मात दी। यह इस साल 19 मैचों में उनकी 18वीं जीत है। सेमीफाइनल में अलकाराज के सामने यानिक सिन्नर की चुनौती होगी। पुरुषों के एक अन्य क्वार्टर फाइनल डेनियल मेदवेदेव अमेरिका के क्वालीफायर क्रिस यूबैंक्स को 6-3 7-5 से हराया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!