Dark Mode
खनिज विभाग ने अवैध खनिज बजरी परिवहन करते टेक्टर  ट्रोली पकड़ी

खनिज विभाग ने अवैध खनिज बजरी परिवहन करते टेक्टर  ट्रोली पकड़ी

आमेट.  बुधवार को अवैध खनन निर्गमन की चैकिंग के दौरान निकट ग्राम गांगागुड़ा तहसील आमेट जिला राजसमंद की चन्द्रभागा नदी क्षैत्र में प्रातः 10 बजे लगभग एक टेक्ट्रर ट्राली मय खनिज बजरी का परिवहन करते हुए नजर आया। मौके पर वाहन को रूकवाकर उक्त बजरी के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन चालक  मोहन सिंह पुत्र उदय सिंह रावत निवासी गांगागुड़ा तहसील आमेट से वैध ई-रवन्ना / टी. पी. के संबंध में कोई सन्तोषप्रद जवाब नहीं देने पर राजस्था अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 के नियम 54 व 60 के तहत उक्त खनिज का परिवहन अवैध मानते हुए खनिज की शास्ती राशि 1800/- कम्पाउण्ड राशि रू० 25000/- व एनजीटी कम्पाउण्ड राशि रू0 100000/- कुल रू0 1,26,800 /- जमा कराने हेतु वाहन चालक को पाबन्द किया गया।
उक्त प्रकरण का परिवाद थाना परिसर आमेट में  दर्ज कराया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!