Dark Mode
धरा रह गया मंत्री गोविंद राम मेघवाल का वादा, - विरोध जारी

धरा रह गया मंत्री गोविंद राम मेघवाल का वादा, - विरोध जारी

  इसी बीच अनूपगढ़ में शामिल होने वाली पंचायतों की सूची जारी

 
बीकानेर। चुनाव जीतने की डगर पर चल पड़ी कांग्रेस की प्रदेश सरकार जो मन में आए वैसे ही घोषणाएं दर घोषणाएं कर रही है।  जिसमें किसी की रायशुमारी नहीं ली जा रही है। दिलचस्प बात तो ये है कि बीकानेर मेें तीन-तीन मंत्री होने के बावजूद बीकानेर संभाग के अनूपगढ़ को जिला बनाने के लिए किसी की राय तक नहीं जानी गई। जिसके चलते बीकानेर से खाजूवाला व छत्तरगढ़ टूटकर अनूपगढ़ में जा मिला। इसके जबरदस्त विरोध के बीच स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री विरोध प्रदर्शन करने वालों को दिलासा दिलाने व वादा करने के अलावा और कुछ नहीं कर पा रहे है। सच पूछों तो मंत्रीजी की खुद की भी प्रदेश के मुखिया सुन नहीं रहे है। जिसके चलते कहने को तो मंत्री है, किंतु अपने ही क्षेत्र में कुछ न कर पाने की वजह से वे अपने आप को बौना साबित कर छत रहे है। दिलासा व वादा न हो सका पूरा स्थानीय विधायक व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल अपना न तो वादा पूरा कर पाए और न ही लोगों को दिलासा दे पाएं। इससे में एक बार फिर मुखर हुए खाजूवाला व छत्तरगढ़ के लोग अनूपगढ़ में शामिल के विरोध में उतर आए है। इन दोनों ही स्थानों पर दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है। इसी विरोध व प्रदर्शनों को दरकिनार कर प्रदेश की सरकार ने अनूपगढ़ जिले में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों की सूची जारी कर दी है। अनूपगढ़ में छह पंचायत समितियों को शामिल गया गया है। अनूपगढ़, श्रीविजयनगर व घड़साना की सभी ग्राम पंचायतों के अलावा रायसिंहनगर, बीकानेर के खाजूवाला व पूगल की कुछ ग्राम पंचायतों को भी इसमें शामिल किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तरगढ़, सत्तासर, मोतीगढ़, चक 01 केएम, रामनगर, चक 01 डीएलएसएम, कृष्ण नगर, केलां, राजासर भाटियान, तख्तपुरा, भानसर, महादेववाली, सादोलाई व खारबारा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। सूत्र बताते है कि खाजूवाला क्षेत्र से चक 14 बीडी, चक 02 केडब्ल्यूएम, चक 25 केवाईडी, चक 34 केेवाईडी, चक 04 डब्ल्यू एम, चक 05 और 08 केवाईडी, आवा, कुंडल, सामरदा, लूणखां, सियासर चौगान, संसारदेसर, शेरपुरा, चक 10 जीएम, चक 17 केवाईडी, चक 20 बीडी, चक 22 केवाईडी, चक 03 पीडब्ल्यूएम, चक 40 केवाईडी, चक 07 पीएचएम, खारवाली, गुल्लूवाली, माधोडिग्गी व राणेर को अनूपगढ़ जिले में शामिल किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!