Dark Mode
प्रभारी मंत्री ने देव ऋण योजना के लोगो का किया विमोचन

प्रभारी मंत्री ने देव ऋण योजना के लोगो का किया विमोचन

  • देव ऋण योजना से पशुपालक बनेंगे सशक्त : प्रभारी मंत्री

बालोतरा। प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरूवार को जिले में पशुपालकों के लिए संचालित देव ऋण योजना के लोगों का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि देव ऋण योजना से पशुपालक सशक्त बनेंगे। पशुपालको को मिलने वाले ऋण से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हो सकेगेे। इस दौरान उन्होने देव ऋण योजना के लोगों का विमोचन कर लाभार्थियों से संवाद किया।
जिले में पशुपालकों की स्थिति में सुधार एवं उन्हे सशक्त बनाने के उदेश्य से जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने पहल करते हुए देव ऋण योजना को संचालित किया।
जिसके प्रथम चरण में जिले में 3011 परिवारों को ऋण योजनान्तर्गत लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया, जिनके पास 50 या इससे अधिक पशु है। जिले में नवाचार के तहत 50 या इससे अधिक पशु रखने वाले पशुपालक परिवारों को सर्व उपरान्त देव ऋण योजना के तहत 1,60,000 रूपये आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
देव ऋण योजना का उद्देश्य -
गरीब, विशेष पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं
अल्पसंख्यक पशुपालकों को प्राथमिकता के साथ उनकी जीवन शैली में सुधार,
आत्मविश्वास जागृत करने एवं आर्थिक स्वावलम्बन प्रदान करने के साथ बैंको के प्रति रुझान पैदा करना तथा सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
योजना की विशेषता -
1. उक्त योजना के तहत चिन्हित परिवारों को 1,60,000 रूपये प्रति परिवार एक मुश्त ऋण स्वीकृत कर दिलाया जायेगा।
2. स्वीकृत ऋण पर 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर देय होगी।
3. उक्त योजनान्तर्गत चिन्हित परिवारो को भूमि रहन / गिरवी नहीं रखनी पड़ेगी अर्थात बिना भूमि रहन/गिरवी रखे ऋण स्वीकृत किया जायेगा।
4. पशुओ का बीमा भी नहीं करवाना है एवं पशुओं के टेग भी नहीं लगवाना है।
5. सर्वे अन्तर्गत चिन्हित परिवार जो वर्तमान में केसीसी ऋण प्राप्त कर रहे है वह परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!