Dark Mode
विधि महाविद्यालय की वर्षों पुरानी मांग मंत्री मुरारी लाल मीणा ने की  पूरी

विधि महाविद्यालय की वर्षों पुरानी मांग मंत्री मुरारी लाल मीणा ने की  पूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में दौसा में विधि महाविद्यालय व छारेड़ा में कन्या महाविधालय खोलने की  घोषणा

दौसा .   दौसा जिले में एक भी राजकीय विधि महाविद्यालय नहीं होने के कारण विधि का अध्ययन करने हेतु राजधानी जयपुर छात्र-छात्राओं को जाना होता था, बरसों पुरानी इस मांग को दौसा विधायक कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष रखा, वित्त और विनियोग विधेयक पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा मैं राजकीय विधि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है, दौसा के छात्र-छात्राओं में इस विधि महाविद्यालय की घोषणा होने पर अपार खुशी व्यक्त कि है और दौसा विधायक व कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया है। वही दौसा विधानसभा क्षेत्र के छारेड़ा गांव में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की, मंत्री मुरारी लाल मीणा ने बताया कि छारेडा से उच्च एजुकेशन के लिए 20 किलोमीटर दूर नांगल राजावतान अध्ययन करने के लिए छात्र-छात्राओं को आना होता था, दूरस्थ कॉलेज होने के कारण बालिकाओं को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना होता था इसे देखते हुए मुख्यमंत्री से छारेडा में कन्या महाविद्यालय खोलने की मांग की गई थी, मुख्यमंत्री ने आज इस मांग पर गौर किया और छारेडा में कन्या महाविद्यालय नागल राजावतान में सीओ ऑफिस , कुण्डल में तहसील ,लवाण खानवास में बालिका छात्रावास, बिशनपुरा में पीएचसी
खोलने की घोषणा की है जो स्वागत योग्य है। इस अवसर पर दौसा नगर परिषद् सभापति ममता चौधरी , लबाण प्रधान बीना बैरवा ,दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा,,ब्लॉक अध्यक्ष दोसा हेमराज निमाली, कांग्रेसी मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम भांडारेज, मानगंज व्यापर मंडल के अध्यक्ष राकेश चौधरी ,सेवा दल के जिला संघठक कैलाश गोठवाल ,पार्षद कमलेश मीणा सहित ग्राम वासियों ने कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!