Dark Mode
मंत्री मुरारीलाल बोले-रिपीट होगी सरकार, भाजपा  फैला रही नफरत

मंत्री मुरारीलाल बोले-रिपीट होगी सरकार, भाजपा  फैला रही नफरत



दौसा . हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज भेडोली गांव में कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया, इस अवसर पर मंत्री मीणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कुशासन का दंश जनता झेल रही हैं वही राज्य सरकार द्वारा निरंतर जनहित में किए जा रहे कार्यों की जनता भूरी भूरी प्रशंसा कर रही है, यही कारण है कि यात्रा को जनता का अपार इनपुट मिल रहा है, मंत्री मीणा ने कहा कि दौसा विधानसभा क्षेत्र में जहां स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं वहीं राज्य सरकार द्वारा अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए जैसे पुरानी पेंशन बहाली, आरजीएचएस स्वास्थ्य योजना, स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक इकाइयों का गठन, विद्या संबल योजना, शहरी इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 100 यूनिट बिजली फ्री आदि इन सब योजनाओं का प्रत्येक तबके को लाभ मिल रहा है, यही कारण है कि कांग्रेस के शासन को जनता जनकल्याणकारी शासन मानती है ,वही केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से पूरे देश में आर्थिक विषमता की स्थिति बनी है उसे छुपाने के लिए भाजपा पार्टी देश में नफरत की राजनीति कर भाई से भाई को लड़ाने का कार्य कर रही है, हमारी यात्रा का उद्देश्य नफरत भगाओ, हाथ जोड़ो इससे दिल जोड़ने का मौका मिलेगा के उद्देश्य से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, यात्रा समन्वयक घनश्याम भांडारेज ने बताया कि यात्रा भेडोली से रवाना होकर मरवाड़ा की ढाणी, मंगला की ढाणी ,धंन्ना की ढाणी जामा गांव से होती हुई निमाली आईटी केंद्र पर संपन्न हुई, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अवाना ने बताया कि यात्रा के दौरान निमाली से जामा किसान पथ का शिलान्यास व आईटी केंद्र निमाली का लोकार्पण मंत्री मीणा द्वारा किया गया साथ ही निमाली आईटी केंद्र पर नवगठित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दौसा का अभिनंदन समारोह  भी आयोजित किया गया, जिसमें मंत्री मीणा ने पदाधिकारियों को कांग्रेस की रीति नीति को धरातल पर प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया, इस अवसर पर मिडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना,दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा, नांगल राजावतान प्रधान दिनेश बारवाल,भोमाराम वर्मा जिला परिषद सदस्य, दिनेश थूमडी, शीतल चौबे, रामनारायण पंडा, राकेश कालीपहाड़ी , निमाली सरपंच यशोदा देवी, सरपंच राजेंद्र कुण्डल, रामनिवास गुरुजी, पुष्पा मीना इंटक उपाध्यक्ष  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व आमजन उपस्थित थे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!