Dark Mode
अलवर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

अलवर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

 

जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने अलवर के महल चौक परिसर में चल रहे स्थाई महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को गारंटी कार्ड भेंट किये। इस दौरान उन्होंने कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित लाभार्थियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत दिलाने हेतु प्रदेश में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाने में मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने आमजन को महंगाई राहत कैंप में 10 प्रमुख योजनाओं सहित राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान कर कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इन कैम्पों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठावे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!