Dark Mode
ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर करेंगे ध्वजारोहण

ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर करेंगे ध्वजारोहण

  • पुलिस परेड ग्राउंड पर होंगे विविध रंगारंग कार्यक्रम

बूंदी। गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड आयोजित होगा। समारोह में ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर द्वारा राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का उद्बोधन, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, प्रशस्ति पत्र वितरण, राष्ट्रभक्ति गीत एवं सामूहिक नृत्य, झांकी प्रदर्शन होगा। इससे पूर्व प्रातः 8 बजे जिला कलक्टर आवास, 7.45 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर आवास तथा जिला कलक्टर, कार्यालय पर प्रातः 8.15 बजे ध्वजारोहण किया जावेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!