Dark Mode
राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

झालावाड़। वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का रविवार को ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर द्वारा अवलोकन किया गया।
इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी अनुप्रिया ने नागर को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की गई जिले के विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों तथा लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर जाकर उन्होंने विभागों की योजनाओं एवं उनकी प्रगति की जानकारी भी ली। साथ ही पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्यामसुन्दर शर्मा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रेस वार्ता में दी राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी

ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने प्रेस वार्ता मंे राज्य सरकार द्वारा गत एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों के संबंध में प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को जानकारी दी।
इस दौरान जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा, पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर, पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा, पूर्व जिला परिषद् सदस्य डॉ. अरूणा मीणा, पूर्व प्रधान लाली बाई, महेश बटवानी, नितेश परमार, मीत सकलेचा, कन्हैयालाल नागर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!