राज्यमंत्री ने महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन
श्रीगंगानगर। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) डूंगरराम गेदर ने शुक्रवार को सूरतगढ़ क्षेत्र के पीपल चौक स्थित वार्ड नम्बर 32 एवं 33, फरीदसर और 7 जीबी में आयोजित महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। इस दौरान गेदर ने कैम्प में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित जनों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए अधिकाधिक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें गारंटी कार्ड भी वितरित किये। इस दौरान जगदीश बिश्नोई, परसराम भाटिया, राजाराम गोदारा सहित अन्य मौजूद रहे।