मंत्री रघुराज सिंह ने किया व्यास को सम्मानित
सोजत। प्रताप ऑडिटोरियम, जयपुर में नवतेज फाउंडेशन के तहत हुए एक रंगारंग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने सोजत के बालकवि भव्य व्यास का भव्य सम्मान किया कक्षा दशम के प्रतिशत व बालकवी उपलब्धियों के उपलक्ष में मिले इस सम्मान को व्यास ने सोजत के वरिष्ठ साहित्यकारों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उनके महत्त्व पूर्ण योगदान का परिणाम है जिसके कारण मैं यहां तक पहुंचा हूं । मोतीचंद सेठिया के प्रधानाचार्य दीप सिंह राजावत ने भी व्यास के इस सम्मान में उन्हें बधाइयां दी है। क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र सिंह लखावत रामस्वरूप भटनागर कैलाश दान अब्दुल समद राही रसीद गौरी दलपत पेंटर राजेंद्र कुमार व्यास राजेंद्र जोशी नवनीत राय सत्तू सिंह भाटी प्रकाश राठौड़ आदि ने भी व्यास के सम्मान पर उन्हें बधाई दी है । ऋषि कुमार व्यास श्वेता श्रीमाली सौम्य व्यास पूर्णिमा श्रीमाली जालम सिंह अनुरानी विष्णु दहिया सहित गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की है।