मंत्रालयिक कर्मचारियों ने दी महाआंदोलन की चेतावनी
अरांई। अरांई राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी को ज्ञापन सोंप कर राज्य के बजट में उनकी उपेक्षा करने पर महा आंदोलन की चेतावनी दी है। राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की उपशाखा अरांई के कर्मचारियों ने विकास अधिकारी दौलत सिंह को ज्ञापन सोंप कर बताया कि राज्य सरकार ने उनकी 33 वर्षा से मांगी जा रही मांगों की उपेक्षा करी है जिससे संघ में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। अपनी मांगों को मनाने के लिए संघ के कर्मचारी महा आंदोलन खडा करेगें। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि पंचायतीराज में एक ही भर्ती प्रक्रिया हो, वन रेंक वन वेतन व्यवस्था लागू हो। पंचायत समिति के लक्ष्मीकांत जोशी, नरेन्द्र सिंह, दिलखुश जांगिड, अजय सिंह पंवार ने विकास अधिकारी को ज्ञापन सोंप कर 15 फरवरी से ही क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।