Dark Mode
मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल जारी

मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल जारी

7 अप्रैल को जयपुर करेंगे कूच, महापड़ाव में शामिल होने के लिए दिया न्योता

 
लालसोट। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लालसोट ब्लॉक के समस्त विभागों के कर्मचारी एकत्रित होकर नेहरू गार्डन में चौथे दिन भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे।17 अप्रैल से जयपुर में होने वाले महापड़ाव पर जाने के लिए पीले चावल बांटकर शत प्रतिशत संख्या में महापड़ाव में शामिल होने के लिए न्योता दिया। मंत्रालय कर्मचारी वेतन विसंगतियों सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं।इस दौरान शिक्षा विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार बटवाड़ा ,पंचायत राज के अध्यक्ष मंगल सिंह राडा एवं शिक्षा विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार जैन एवं महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामबाबू सैनी सहित पीयूष शर्मा ,राजेश सैनी ,विष्णु शर्मा, योगेंद्र शर्मा, हरेंद्र मीणा, राजेश सैनी , मयंक शर्मा , देवी सहाय सैनी ,आशीष जैमिनी सहित अनेक मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!