नाबालिग लड़की ने की जीवनलीला समाप्त
सवाईपुर:- बड़लियास थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्यारह वर्षीय नाबालिक लड़की ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया | थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को एक ग्यारह वर्षीय नाबालिक लड़की के अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, जहां परिजनों ने नाबालिग लड़की को फंदे से नीचे उतार रखा था, इसके बाद लड़की को जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया, वहीं आज रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया, पुलिस ने नाबालिग लड़की के बड़े पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जान शुरू की ||