Dark Mode
पिस्तौल की नोक पर नाबालिक से किया बलात्कार

पिस्तौल की नोक पर नाबालिक से किया बलात्कार

 
 
रायसिंहनगर.  निकटवर्ती एक गांव में पिस्तोल का डर दिखाकर एक सोलह वर्षीय किशोरी से बालात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि  उसकी पुत्री के विद्यालय जाने के दौरान आरोपी उसका लगातार पीछा करता था। तथा आरोपी की ओर से उसकी पुत्री पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन उसकी पुत्री ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल रात को आरोपी उसके घर आया। रात्री को जब उसकी पुत्री लघु शंका के लिये उठी तो आरोपी पिस्तोल का डर दिखाकर उसे पास में ही एक सूने कमरे में ले गया। तथा उसके साथ बालात्कार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!