Dark Mode
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला अल्पसंख्यक समुदाय का शिष्टमंडल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला अल्पसंख्यक समुदाय का शिष्टमंडल

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद के नेतृत्व में बीकानेर अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य लोग गत रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर स्थित उनके सरकारी आवास पर मिले इस दौरान उन्होंने बीकानेर जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के मुख्य समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दरगाह रोशन जमीर बाबा व परदेसियान मुस्लिम कब्रिस्तान मेडिकल कॉलेज रोड की चारदीवारी करवाने, पीबीएम परिसर में मुस्लिम मुसाफिरखाने की जमीन आवंटन करवाने, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड शिवबाड़ी क्षेत्र में अल्पसंख्यक कॉलेज में स्कूल की रिहायती दर पर जमीन आवंटन करवाने, खाजूवाला उपखण्ड को बीकानेर जिले में ही यथावत रखने तथा नोखा तहसील में ईदगाह की जमीन आवंटित करने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हाजी रशीद गौरी, हाजी मोहम्मद नासिर, हाजी गुलाम रसूल, हाजी मोहम्मद जफर मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!