Dark Mode
मीराबाई चानू ने बीबीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला भारतीय खिलाड़ी पुरस्कार जीता

मीराबाई चानू ने बीबीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला भारतीय खिलाड़ी पुरस्कार जीता

नयी दिल्ली.  तोक्यो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू को जनता के मतदान के बाद वर्ष 2022 के लिए बीबीसी का वर्ष का भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया। मणिपुर की यह 28 वर्षीय भारोत्तोलक पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने लगातार दो वर्ष यह पुरस्कार जीता। इससे पहले 2021 में भी उन्होंने यह पुरस्कार हासिल किया था। मीराबाई भारोत्तोलन में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। पिछले साल उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2022 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
मीराबाई ने कहा,‘‘ मैं वास्तव में रोमांचित हूं और यह कहना चाहती हूं कि मैं आगामी खेलों में और कड़ी मेहनत करूंगी और भारत के लिए अधिक पदक जीतूंगी।’’ इस पुरस्कार के लिए जिन अन्य खिलाड़ियों को नामित किया गया था उनमें पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक, मुक्केबाज निकहत जरीन और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू शामिल हैं। टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को वर्ष की पैरा महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया। भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच को बीबीसी जीवन पर्यंत उपलब्धि पुरस्कार दिया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!