मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत हुए विविध
रतनगढ़ । स्थानीय राजकीय जालान महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम संयोजक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुशील त्यागी ने बताया कि स्वयं सेवकों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधे वितरित भी किए गए। उनको पंच प्रण की शपथ दिलाई गई, तत्पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो के एस चारण ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उमेश कुमार कत्थक सेवानिवृत शिक्षक एवं उमेश कुमार शर्मा वरिष्ठ शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो रेखा शर्मा ने किया।