झालावाड़ में पुलिस कस्टडी फ़रार हुआ बदमाश
झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ में बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। बदमाश झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षैत्र का रहने वाला है। दांगीपुरा थाना में हत्या का प्रयास मामले में गिरफ्तार आरोपी को झालावाड़ न्यायालय में पेश करने जा रही थी पुलिस को चकमा देकर मनोहर थाना बस स्टैंड से आरोपी फरार हो गया। पुलिस की कस्टडी से फरार आरोपी की 2 घंटे से पुलिस तलाशी कर रही हे। परंतु फरार आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार दांगी पुरा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास मामले में आरोपी अमर लाल पुत्र रतन लाल लोधा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा आज आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रोडवेज बस से झालावाड़ ले जाया जा रहा था। इस दौरान मनोहर थाना बस स्टैंड पर पुलिस को चकमा देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा जगह-जगह आरोपी की तलाश की जा रही है। परंतु घटना को बीते 2 घंटे हो चुके हैं। आरोपी अभी तक पुलिस के चुंगल से फरार है। उक्त मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है।