Dark Mode
जयपुर में बदमाशों ने लूटी JCB मशीन

जयपुर में बदमाशों ने लूटी JCB मशीन

ड्राइवर का किडनैप कर ले गए, चिल्लाने पर चलती कार से फेंका


जयपुर . जयपुर में कार सवार बदमाशों ने JCB लूट की वारदात की। कार में ड्राइवर का किडनैप कर बदमाश अपने साथ ले गए। ड्राइवर के चिल्लाने पर रोड किनारे फेंक कर फरार हो गए। शिवदासपुरा थाना पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश कर रही है।पुलिस ने बताया कि सांगानेर सदर निवासी लालराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी JCB मशीन पर योगेश मीणा ड्राइवर है। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे शिवदासपुरा के पास सीवर लाइन की खुदाई का काम कर ड्राइवर योगेश उसके घर JCB खड़ी करने आ रहा था। इसी दौरान टोंक रोड से रिंग रोड की तरफ सर्विस रोड पर एक कार में बैठे युवक ने JCB को हाथ देकर रूकवाया। ड्राइवर के रोकने पर कार सवार लड़के काम की रेट के बारे में पूछताछ करने लगे। तभी कार में बदमाशों ने उसको धक्का देकर पटक लिया। एक बदमाश उसकी JCB लेकर वहां से रवाना हो गया। चलती कार में बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। करीब 5 KM पहुंचने पर ड्राइवर के जोर-जोर से चिल्लाने पर बदमाश रोड किनारे उसे कार से नीचे फेंककर फरार हो गए।लोकेशन के आधार पर JCB तक पहुंचे ड्राइवर योगेश ने तुरंत मालिक लालराम को कॉल कर JCB लूट की सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर लालाराम अपने भाई के साथ JCB की जीपीएस लोकेशन के अनुसार रिंग रोड स्थित सिरौल ग्राम पहुंचा। उसकी JCB खड़े होने के साथ कार सवार बदमाश भी मौजूद थे। JCB के पास पहुंचने पर एक बदमाश जरिकेन में लाए डीजल को डाल रहा था। बदमाशों को JCB लूट के लिए टोका तो उन्होंने उसके किडनैप की कोशिश की। JCB भगाकर ले जाने लगे, तभी पुलिस पीसीआर भी पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!