मिश्रा अध्यक्ष और पहाडिय़ा सचिव बने
सीकर । आज होटल राजमहल, देवीपुरा में आयोजित महावीर इंटरनेशनल सीकर केंद्र की विशेष साधारण सभा में वर्ष 2023-25 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य वीर कांति प्रसाद पंसारी, गवर्निंग काउंसिल मेंबर वीर सत्यदेव यादव, वीर पन्नालाल सारडा, वीर डॉ. एम.पी. जैन द्वारा नए सदस्यों एवं नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस प्रकार वर्ष 2023-25 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में वीर सुभाष चंद्र मिश्रा, सचिव वीर राजेंद्र कुमार पहाडिय़ा, कोषाध्यक्ष के रूप में वीर सीए दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीर गौरीशंकर पारीक, वीर भागचंद जैन, सह सचिव नवरत्न सोनी, सह कोषाध्यक्ष अनिल सर्राफ, टेल ट्विस्टर वीर प्रमोद अग्रवाल, वीर रवि बिदावतका, मार्गदर्शन मंडल में वीर कांति प्रसाद पसारी, वीर डॉ. एम.पी. जैन, वीर पन्नालाल सारडा, निदेशक मंडल में वीर शिव कुमार जांगिड़, वीर एडवोकेट अजीत भार्गव, वीर सुनील दीवान, वीर महेश शर्मा, वीरा संपत्ति मिश्रा ने कार्यकारिणी में पद स्वीकार कर शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य वीर सुरेश अग्रवाल, वीर संजय गुप्ता, वीर विजय अग्रवाल, वीर विनोद गोयल, वीर डॉ. एन. डी. मिश्रा, वीरा संगीता पहाडिय़ा, वीरा सुशीला जैन, वीरा इंदु गुप्ता समेत महावीर इंटरनेशनल के समस्त सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं भामाशाह सदस्यों ने सहयोग राशि की घोषणा की। सभा के प्रारंभ में भगवान महावीर की प्रार्थना की गई और सचिव वीर राजेंद्र पहाडिय़ा द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वीर सुभाष मिश्रा द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन वीर सुभाष मिश्रा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान गाकर सभा स्थगित की गयी।