यूजीसी नेट 2024 के लिए मिशन जेआरएफ शृंखला शुरू
कोटा। यूजीसी जून 2024परीक्षा की तैयारी के लिए मिशन जेआरएफ शृंखला शुरू करने की फिजिक्सवाला ने घोषणा की है। बैच शुरू हो गए हैं। फिजिक्सवाला हिंदी और अंग्रेजी में 24घंटे शिक्षार्थियों के शंका समाधान के लिए उपलब्ध है। साथ ही उम्मीदवारों को 2024 की परीक्षा में सफल होने में मदद के लिए इसकी व्यापक यूजीसी नेट आॅनलाइन कोचिंग शीर्ष स्तर के वीडियो लेक्चर्स, इंटरैक्टिव क्लासेज, मॉक टेस्ट और विशेषज्ञ मार्गदर्शन छात्रों को प्रदान करती है।
फिजिक्स वाला के ऑनलाइन सीईओ अतुल कुमार ने कहा यूजीसी नेट परीक्षा उन लोगों के लिए दरवाजे खोलती है, जो भारत में शिक्षण या रिसर्च के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। इससे आप जूनियर रिसर्च फेलोशिप के जरिये शोध करने के लिए आर्थिक सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं। फिजिक्स वाला के यूजीसी नेट यूट्यूब चैनल ने सिर्फ एक महीने में 20,000 से अधिक सब्सक्राइबर बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।यूजीसी नेट चैनल के सब्सक्राइबर की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चैनल की बढ़ती लोकप्रियता का श्रेय इसकी बेहतरीन सामग्री, एक्सपर्ट्स का मार्गदर्शन और एकेडमिक समूह के भीतर विकसित हुए भरोसे को दिया जा सकता है।”राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप हेतु पात्रता निर्धारित करने के लिए वर्ष में दो बार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा आयोजित करती है।