Dark Mode
मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को पहली ही गेंद पर किया बोल्ड

मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को पहली ही गेंद पर किया बोल्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के विकेट से हुई। मिचेल स्टार्क ने शुक्रवार को पहली ही गेंद पर बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू कर दिया। जायसवाल ने पर्थ में खेले गए पिछले टेस्ट में ऐसा प्रदर्शन किया था कि किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि भारत की शुरुआत ऐसी होगी। स्टार्क ने ऐसा करके दिग्गज कपिल देव और रिचर्ड हेडली जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने तीसरी बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। मिचेल स्टार्क ने 140.0 किलोमीटर प्रतिघंटे से गेंद फेंकी। ओवर द विकेट ऊपर पिच हुई गेंद देरी स्विंग हुई।

यशस्वी जायसवाल ने फ्लिक करने की कोशिश की। गेंद पैड पर लगी। बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद लेग स्टंप पर लगी। जायसवाल ने केएल राहुल से बात की और रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया जो कि ठीक भी रहा। जायसवाल ने पर्थ में 161 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने स्टार्क से कहा था कि तुम बहुत धीमी गेंदबाजी कर रहे हो। स्टार्क ने इस मैच में पहली ही गेंद पर आउट करके बदला लिया। मिचेल स्टार्क ने तीसरी बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। रिचर्ड हैडली, ज्योफ अर्नाल्ड, कपिल देव और सुरंगा लकमल ने दो-दो बार ऐसा किया। मिचेल स्टार्क के अलावा वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिंस ने 3 बार ऐसा किया है। जायसवाल के बाद शुभमन गिल क्रीज पर उतरे। उन्होंने स्टार्क को लगातार 2 चौके लगाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!