5वी बोर्ड में एम एल. डी केकडी का शत प्रतिशत परिणाम
केकडी. एम. एल. डी. अकादमी कक्षा 5 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मानन्द शर्मा व आंकाक्षा तोंगडा ने बताया कि कक्षा 5वी बोर्ड में अर्पिता आचार्य, भुवनेश्वरी साहू,किरण दरोग़ा ,वर्षा साहू, ओर वर्षा खटीक ने Aग्रेड प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही और 20 छात्र छात्राओं ने B ग्रेड प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया । विद्यालय के सचिव चन्द्र प्रकाश दुबे ने बताया कि एम-एल डी अकादमी प्रति वर्ष बच्चों का उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम देता है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी अपना बेहतर परिणाम दिया। संस्था निर्देशक चन्द्र प्रकाश दुबे, डॉ अविनाश दुबे अनिरुद्ध दुबे ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मानन्द शर्मा और आंकाक्षा तोंगडा तथा शिक्षकों को उत्कृष्ट परिणाम की बधाई देते हुए और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देते रहने के लिए प्रेरित किया, डॉ रामलाल वर्मा आशीष प्रजापत मनोज कुमार वर्मा, उमेश कुमार, संजय पाराशर, सचिन इत्यादि अध्यापकों के द्वारा शुभकामनाएँ दी