ग्राम पंचायत दौलतपुरा में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का विधायक चेतन डूडी ने किया शुभारंभ
डीडवाना. विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी ग्राम दौलतपुरा के अंदर 8 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक चेतन डूडी के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया ।सर्वप्रथम विधायक के ग्राम में पहुंचते ही ग्रामीणों के द्वारा जेसीबी व क्रेन पर चढ़कर विधायक के ऊपर जोरदार पुष्प वर्षा की गई। तपश्चात पूरे गांव भर के अंदर गाड़ियों के काफिले के साथ में डीजे की धुन पर नाचते गाते ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत अभिनंदन किया। तपश्चात विधायक के द्वारा ग्राम में हुए विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया ।जिसमे ग्राम में बनी एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनी पीएचसी, अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, 20 लाख रुपए की लागत से बनी सीसी ब्लॉक सड़क ,गंदे पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण के लिए 32 लाख रुपए की लागत से हुए नाला निर्माण, काजलो की ढाणी तेतरवालो की ढाणी बाबरियो की ढाणी में ₹9 लाख रुपए के विकास कार्यों, 52 लाख रुपए की लागत से ग्राम में विभिन्न जगह स्कूलों में शमशान भूमि में कब्रिस्तान में चारदीवारी निर्माण कार्य टीन सेट कार्य, खेल ग्राउंड हेतु 21 लाख,ग्राम में विभिन्न स्थानों पर मॉडल तालाब पका निर्माण एक करोड़ 10 लाख रुपए , ग्राम में विभिन्न स्थान पर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड रुपए,विभिन्न स्थानों पर सीसी ब्लॉक निर्माण हेतु 2 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ने शुभारंभ किया ।