महंगाई राहत शिविर का विधायक बुड़ानिया ने किया निरीक्षण
तारानगर. तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं. 08 में चल रहे प्रशासन शहरो के संग अभियान 2021 का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक बुड़ानिया ने कैम्प में आमजन को अधिक से अधिक पंजीयन करवाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ कृषि भूमि नियमन के 03 पट्टे तथा 69क नियमन के 15 पट्टे जारी किये गये। इस मौके पर प्रधान संजय कस्वां, अधिशासी अधिकारी कार्यवाहक संत कुमार मीणा, वार्ड पार्षद कपिल शर्मा, हरि इन्दोरिया, जसंवत स्वामी, सहदेव भाटी, भागीरथ भांमी एवं पालिका स्टॉफ सुनिल दत्त मण्डार जेईएन, शक्ति सिंह राठौड़, कृष्ण भाम्भू, मुमताज खां एवं कार्मिक उपस्थि रहे।