Dark Mode
सामाजिक कार्यों के साथ मनाया विधायक बुड़ानिया का जन्म दिवस

सामाजिक कार्यों के साथ मनाया विधायक बुड़ानिया का जन्म दिवस

 
तारानगर .  तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया का जन्म दिवस बुधवार को मानवता भलाई के कार्यों के साथ मनाया गया। इस मोके पर स्कूल के बच्चों को फल वितरित किये, गायों को गुड़ खिलाया गया व सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। लोगों ने विधायक बुड़ानिया को उनके जन्म दिवस की बधाई दी एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की। पंचायत समिति में प्रधान संजय कस्वां सहित कार्यकर्ताओं ने विधायक बुड़ानिया के जन्म दिवस पर केक भी काटा गया। विधायक बुड़ानिया ने क्षेत्र के मुख्य सर्किल पर बने सभी महापुरूषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया एवं उनको याद किया। इस मोके पर उनके साथ प्रधान संजय कस्वां, बीडीसी सदस्य मोहर सिंह ज्याणी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सहारण, लीलाधर सहारण पूर्व चेयरमेन जसवंत स्वामी, पार्षद हरिसिंह बेनीवाल, हनुमान कस्वां, पंडित गोपाल शास्त्री, सहदेव सिंह भाटी, मंगल शर्मा, हर्ष शर्मा, भगतसिंह भाकर, विक्की भालेरी, सुनील सैनी, प्रकाश खैरवा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!