विधायक ने बहरोड़ की जनता के साथ किया धोखा - डा. शानू यादव
बहरोड़। विधायक बलजीत यादव ने जनता के साथ किया धोखा, आने वाले समय में जनता देगी इसका जवाब। ये बात रविवार को बीजेपी नेत्री डॉ शानू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा बहरोड़ नीमराना को जिला नहीं बनाने के बाद क्षेत्र के लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। रविवार को स्कूल ग्राउंड के सामने सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों ने पहुंचकर सद्बुद्धि यज्ञ कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बहरोड विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए डॉ. सानू राजकुमार यादव ने कहा कि बहरोड क्षेत्र जिले के हर मापदंड को पूरा करता है और जिला बनने का हक भी उसका बनता है। लेकिन विधायक बलजीत यादव ने क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया और अपने स्वार्थ के लिए उसने बहरोड को बेच दिया। जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटपूतली को जिला बना दिया। जनता ने जो जनाधार बहरोड़ विधायक को दिया था वो गलत साबित हुआ और विधायक ने जनता के साथ धोखा किया है। लेकिन अब आगे आने वाले समय में बहरोड की जनता उसका जवाब देगी। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गौरतलब है कि शनिवार को भी नीमराणा में बीजेपी व कांग्रेस के लोगों के द्वारा धरना देकर नाराजगी जताई थी। साथ ही एसडीएम को मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन दिया था और बहरोड़ को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग की थी। लेकिन जिस तरह बहरोड़ को जिला नहीं बना कर अन्याय किया है वह जनता सहन नहीं करेगी। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है।