Dark Mode
पीड़ित परिवार से मिले विधायक सीएल प्रेमी

पीड़ित परिवार से मिले विधायक सीएल प्रेमी

बून्दी। के. पाटन पुलिस वृत क्षेत्र के रायथल थाना क्षेत्र के ख्यावदा गांव में रविवार शाम को एक महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी पक्ष द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई। जिसमें तीन महिला सहित चार पुरुष व एक बालिका घायल हुई हैं। सभी आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर कोटा रेफर किया गया है। आरोपी और पीड़ित एक गांव के है। मामले की सूचना मिलने पर के. पाटन विधायक सीएल प्रेमी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित पक्ष के घायलों की कुशलक्षेम पूछी और घटना की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रेमी ने रायथल थाना अधिकारी से दूरभाष पर बात करते हुए कहा कि घटना के सभी पीड़ितों को उचित न्याय देते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। इस अवसर पर प्रेमी ने सामान्य चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से कहा कि घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था करवा कर राहत दी जाए। इस दौरान युवा महासभा के जिलाध्यक्ष जय कुमार बैरवा, उपप्रधान रामहेत बैरवा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेमशंकर बैरवा, बाजड सरपंच नाथूलाल बैरवा, शंकरलाल बैरवा, जितेंद्र जारवाल, भैरूलाल बैरवा, दीपक जोनवाल आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!