Dark Mode
विधायक दीप्ति ने की प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट

विधायक दीप्ति ने की प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट

राजसमन्द. विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी को राजर्षि एवं आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनकी सहजता और सरलता से वे अभिभूत है। प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों की कुशलक्षेम पूछते हुए क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में संज्ञान लिया। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री को कृष्ण सर्किट का उद्घाटन करने राजसमंद आने का निवेदन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की हर घर तक पहुंच बढ़ाने के लिए उपयोगी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रभु श्री नाथ जी की छवि भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!