Dark Mode
विधायक ने श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण

विधायक ने श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण

मसूदा। मसूदा कस्बे में मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने अन्नपूर्णा रसोई मसूदा का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान कानावत ने व्यवस्थाओं की जांच की रसोई के मीनू के बारे में जानकारी ली आम ग्राम वासी की तरह ₹8 का टोकन लेकर खाना खाया प्लेट में दाल चावल एवं पांच रोटी दी जाती है रसोई संचालक ने कानावत को रसोई की प्रत्येक व्यवस्था के बारे में जानकारी दी इस दौरान कानावत ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि श्रीअन्नपूर्णा रसोई में लोगों को स्वच्छ वह बढ़िया खाना प्राप्त हो ।गरीब असहाय लोगों को सरकार की योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलना चाहिए वही श्रीअन्नपूर्णा रसोई में काम करने वाले स्टाफ से समस्याओं के बारे में जाना तो दूसरी ओर साफ-सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले योजना का प्रचार प्रसार करते हुए इस योजना के बारे में अवगत कराए इस मौके पर उनके साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!