Dark Mode
विधायक गौड़ व जिला कलक्टर ने नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

विधायक गौड़ व जिला कलक्टर ने नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

श्रीगंगानगर। गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ व जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज व लव-कुश वाटिका का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
गौड़ ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 100 सीटों के साथ नर्सिंग कॉलेज की शुरूआत की गई है। छात्रों का अध्यापन कार्य चल रहा है। आगामी सत्र में नर्सिंग कॉलेज के छात्र अपने भवन में अध्ययन करे, ऐसे में भवन का कार्य तीव्र गति से किया जाये। गौड़ ने आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक भीमसेन स्वामी से अब तक की प्रगति तथा आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीकों से होने वाले कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नर्सिंग कॉलेज भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाये तथा निर्माण कार्य इस प्रकार से पूर्ण किया जाये कि नर्सिंग का आगामी बैच नये भवन में शुरू हो। इसके पश्चात विधायक गौड़ व जिला कलक्टर ने लव-कुश वाटिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि आगामी 30 दिवस में लव-कुश वाटिका का कार्य पूरा हो। फुटपाथ निर्माण के साथ-साथ 50 बड़े पौधे लगाये जाये, जिससे हरियाली नजर आये।
इस अवसर पर न्यास सचिव मुकेश बारेठ, आरएसआरडीसी के अधिकारी व कार्यकारी एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित थे। (फोटो सहित 1 से 5)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!